Amit Shah on a drug-free Punjab: We will make Punjab completely drug-free by December 31, 2029!
AMIT SHAH ON A DRUGS FREE PUNJAB: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पंजाब के जालंधर में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जनता BJP को चुनती है, तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब की धरती से नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
अमित शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ नेतृत्व पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों पर दिल्ली में शराब घोटाले के गंभीर आरोप हैं, वे भला पंजाब को नशामुक्त कैसे कर सकते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पंजाब में नशे का व्यापार और अधिक फैल गया है, जिससे यहां के युवा लगातार असमय मौत का शिकार हो रहे हैं।
शाह ने कहा कि उन्होंने खुद उन पीड़ित माताओं से मुलाकात की है जिन्होंने नशे के कारण अपने जवान बेटों को खो दिया है।
अपने भाषण के अंत में अमित शाह ने पंजाब की माताओं, बहनों और युवाओं को विश्वास दिलाया कि पार्टी का यह अभियान कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं बल्कि पंजाब की नस्ल को बचाने की लड़ाई है, और आगामी 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब में एक ग्राम भी नशा नहीं बिकने दिया जाएगा।
