ANUJ SHARMA: IIT मद्रास में ‘छत्तीसगढ़ी सिनेमा’ विषय पर देंगे व्याख्यान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ANUJ SHARMA: Will give lecture on ‘Chhattisgarhi Cinema’ at IIT Madras

 

 

ANUJ SHARMA: छत्तीसगढ़ के अभिनेता, गायक एवं पद्मश्री से सम्मानित अनुज शर्मा को देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास, चेन्नई में आयोजित विशेष Mural Lectures / Special Lecture Series में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, कैलाश सत्यार्थी, दलाई लामा, जावेद अख्तर, ए. आर. रहमान और एस. एस. राजामौली जैसी चर्चित हस्तियाँ भी IIT मद्रास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।

इस व्याख्यान में  शर्मा ‘म्यूजिकल डिमॉन्स्ट्रेशन एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा’ विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। वे छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के वैश्विक मंच पर विस्तार और कला के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन में कलाकार की भूमिका पर छात्रों को संबोधित करेंगे।इससे पूर्व वे आईआईएम,जोश टॉक, रोल बोल एवं सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज पं.रवि शंकर शुक्ल विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में भी अपना बौद्धिक व्याख्यान दे चुके हैं।

अनुज शर्मा को वर्ष 2014 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनकी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर छइहां भुइयां’ ने इतिहास रचा था। वे 300 से अधिक मंचीय कार्यक्रमों और 100 से अधिक लोकगीत एलबमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को नई पहचान दे चुके हैं। IIT मद्रास प्रबंधन ने बताया कि इस व्याख्यान का उद्देश्य तकनीकी छात्रों को भारतीय कला, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ना है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related