Rajya Sabha Election: Mukesh Ambani’s close associate Dhanraj Nathwani gets SP ticket!
RAJYA SABHA ELECTION: लखनऊ से उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट और उद्योगपति धनराज नाथवानी को सपा का दूसरा राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।
ये दोनों उम्मीदवार बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। समाजवादी पार्टी द्वारा उतारे गए दूसरे उम्मीदवार धनराज नाथवानी राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के पुत्र हैं।
धनराज नाथवानी उद्योग जगत के दिग्गज मुकेश अंबानी और उनके परिवार के बेहद करीबी और विश्वासपात्र माने जाते हैं। वे वर्तमान में द्वारकाधीश मंदिर प्रशासनिक समिति के उपाध्यक्ष, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और प्रभारी अध्यक्ष के अलावा जाजमऊ व जामनगर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
वे साल 2024 में मुकेश अंबानी के घर पोती के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करने को लेकर भी काफी सुर्खियों में आए थे।
