KAWARDHA RAIN : PM’s residence submerged in river! Video will shock you
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बीच कवर्धा से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। अमरौड़ी गांव में सकरी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बहाव इतना तेज हुआ कि नदी किनारे बना एक प्रधानमंत्री आवास उसकी चपेट में आ गया।
पहले मकान का एक हिस्सा ढहा और फिर देखते ही देखते पूरा घर नदी के पानी में समा गया।
ASIAN GAMES GOLD : कोरबा की बेटी ने जीता Gold! CM साय ने किया फोन
बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर बढ़ता देखकर परिवार ने पहले ही मकान खाली कर दिया था। आसपास के कुछ अन्य मकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है।
फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। लगातार बारिश के कारण कवर्धा समेत कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है।
उधर, बस्तर का चित्रकोट जलप्रपात भी बारिश के बाद तेज बहाव के साथ रौद्र रूप में नजर आ रहा है।
