Sarguja Police Transfers: 24 police officers transferred simultaneously!
SARGUJA POLICE TRANSFERS: सरगुजा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 24 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है।
वही नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है।
उप निरीक्षक रश्मि सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह को थाना अंबिकापुर से थाना गांधीनगर, सहायक उप निरीक्षक आलोक सोनी को थाना लखनपुर से थाना अंबिकापुर, सहायक उप निरीक्षक ललन प्रसाद गुप्ता को थाना गांधीनगर से थाना कमलेश्वरपुर, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ को थाना कमलेश्वरपुर से थाना लखनपुर और सहायक उप निरीक्षक गोमती प्रसाद को अजाक थाना से रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेजा गया है।
अलावा दिनय सिंह आयाम को महिला थाना अंबिकापुर से यातायात शाखा अंबिकापुर, अंकित चौहान को यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, लालजीत निकुंज को यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, संत कुमार पैकरा को यातायात शाखा (Traffic Department) अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, संजीत मिर्रे को यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।
