CG Teacher Suspension: Collector suspends two teachers!
CG TEACHER SUSPENSION: जांजगीर चांपा जिले में कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने पामगढ़ और बलौदा ब्लॉक के दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों मामलों में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने की शिकायत सामने आई थी।
पहला मामला पामगढ़ ब्लॉक के भुईगांव भांठापारा का है। यहां प्रधानपाठक योगेश्वर सिंह कंवर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और शिक्षिका के साथ बदसलूकी करने का आरोप है।
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया और कलेक्टर के निर्देश पर प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया।
दूसरा मामला बलौदा ब्लॉक के नवीन प्राथमिक शाला परसदा का है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक ललित राम भारद्वाज पर स्कूल में शराब के नशे में पहुंचने का आरोप है। बताया गया कि शिक्षक स्कूल में टेबल के नीचे बैठा मिला।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए ललित राम भारद्वाज को निलंबित कर दिया।
शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्कूलों में अनुशासन और शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विभाग ने दोनों मामलों में निलंबन की कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की है।
