AMROHA GANGRAPE CASE : Woman gang-raped at MLA’s farmhouse
रायपुर डेस्क। अमरोहा के हसनपुर इलाके से पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक फार्म हाउस में हरियाणा की युवती ने चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दो CRPF कर्मियों और हसनपुर थाने में तैनात यूपी पुलिस के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती 22 सितंबर को आरोपियों के साथ हसनपुर पहुंची थी और इसके बाद उसे अतरासी-हसनपुर रोड स्थित एक फार्म हाउस ले जाया गया।
JAMSHEDPUR ACCIDENT BREAKING : खड़े ट्रक में घुसी कार! मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित किया और चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।
पुलिस अब पीड़िता के बयान, घटनास्थल और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। यूपी पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है, जबकि CRPF अधिकारियों को भी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
