RAIPUR MARKET FIGHT : सब्जी बाजार में बवाल! निगम टीम से भिड़े व्यापारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR MARKET FIGHT : Chaos in the vegetable market! Traders clash with the municipal team.

रायपुर. रायपुर के भाठागांव बाजार में बुधवार सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और सब्जी व्यापारियों के बीच जमकर विवाद हो गया। कार्रवाई का विरोध करते हुए व्यापारी निगम टीम के सामने आ गए। इस दौरान गाली-गलौज, धक्कामुक्की और मारपीट के आरोप लगे।

निगम की ओर से दावा है कि विवाद में अधिकारी-कर्मचारियों को चोटें आईं और शासकीय काम में भी बाधा पहुंचाई गई। घटना के बाद राजस्व विभाग के अधिकारी ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली।

RAPE ATTEMPT VERDICT : सलवार उतारना रेप की कोशिश नहीं?

वहीं, सब्जी व्यापारियों का कहना है कि निगम की टीम जब दुकानें हटाने पहुंची तो वे खुद सामान समेट रहे थे, लेकिन कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ गया। व्यापारियों ने निगम कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोप से इनकार किया है।

व्यापारियों का कहना है कि भाठागांव बाजार ही उनकी रोजी-रोटी का सहारा है। उनका दावा है कि वे कई सालों से यहां सब्जी बेच रहे हैं और सुबह करीब 3 बजे बाजार लगाने पहुंचते हैं। उनका सवाल है कि अगर यहां से हटाया जाएगा तो उन्हें दूसरी जगह कहां मिलेगी?

विवाद के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर निगम ने साफ किया है कि अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक जगहों को व्यवस्थित करने की कार्रवाई जारी रहेगी और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAILWAY PENSION: नई पेंशन स्कीम लागू! 

RAILWAY PENSION: New pension scheme implemented!   RAILWAY PENSION: रेल मंत्रालय...

CG GARBA PARTNER: 1000 रुपये में गरबा पार्टनर! 

CG Garba Partner: Garba partner for ₹1,000!     CG GARBA PARTNER:...