CG ROJGAR MELA : 1,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ROJGAR MELA : Recruitment opportunity for more than 1,000 posts…

रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा, कोरबा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं, जहां अलग-अलग कंपनियां सैकड़ों पदों पर भर्ती करेंगी।

कवर्धा में 23 सितंबर को रोजगार मेला होगा, जहां 384 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां 10वीं से स्नातक और तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 25 हजार रुपए तक वेतन की जानकारी दी गई है।

RAIPUR CRIME : आधी रात महिला जनप्रतिनिधि घर में घुसा अजनबी!

कोरबा में भी 23 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित होगा। यहां 241 पदों पर भर्ती का मौका है। 8वीं, 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, BE, BTech और MBA जैसी योग्यता वाले अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेतन 10 हजार से 50 हजार रुपए तक बताया गया है।

वहीं GPM में 25 सितंबर को 436 पदों के लिए रोजगार मेला होगा। यहां इलेक्ट्रिकल, फाइनेंस, सिक्योरिटी, सर्विस, मार्केटिंग, कंप्यूटर, बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में मौके हैं। योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, ITI और स्नातक तक रखी गई है।

तीनों जगह रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार पंजीयन जरूरी है। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, फोटो, अनुभव प्रमाण-पत्र समेत जरूरी दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related