RAIPUR BALODA FOUR LINE : Now only 1 hour from Baloda Bazar to Raipur!
रायपुर। बलौदाबाजार से रायपुर जाने वालों के लिए बड़ी खबर है। दोनों शहरों के बीच सड़क को फोरलेन करने की तैयारी तेज हो गई है।
एनएच, वन और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने रायपुर से खरोरा ब्लॉक के खोरसी गांव तक सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे में करीब 17 हेक्टेयर जमीन चौड़ीकरण के दायरे में आई है। अब संबंधित खसरों का प्रकाशन कर जमीन मालिकों से दावा-आपत्ति मांगी जाएगी।
ASIAN GAMES 2026 : मीराबाई ने खत्म किया 28 साल का इंतजार!
पूरी परियोजना पर करीब 1500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। पहले चरण में धनेली से पुराने विधानसभा भवन तक 11.610 किमी सड़क के लिए करीब 500 करोड़ रुपए का प्रावधान है। दूसरे चरण में विधानसभा से पलारी तक करीब 72 किमी सड़क को फोरलेन करने की योजना है।
अभी बलौदाबाजार से रायपुर पहुंचने में करीब 1 घंटे 45 मिनट लगते हैं। फोरलेन बनने के बाद यह सफर करीब 1 घंटे में पूरा होने का दावा है। जरूरत के मुताबिक सर्विस लेन, 4 बड़े फ्लाईओवर और कई ओवरब्रिज भी प्रस्तावित हैं।
