ASIAN GAMES 2026 : Mirabai ends 28 years of wait!
रायपुर डेस्क। मीराबाई चानू ने आखिरकार एशियन गेम्स में वो कर दिखाया, जिसका इंतजार लंबे समय से था। 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में चानू ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
मीराबाई ने स्नैच में 83, 85 और 87 किग्रा उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ भार उठाकर कुल 198 किग्रा का स्कोर बनाया।
इस सिल्वर के साथ मीराबाई का एशियन गेम्स मेडल का इंतजार खत्म हो गया। साथ ही भारत को वेटलिफ्टिंग में 1998 के बाद पहली बार एशियन गेम्स मेडल मिला।
RAHUL GANDHI VOTE CHORI : SIR पर फिर घमासान! राहुल बोले – वोट चोरी देशद्रोह
मीराबाई से पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने 1994 और 1998 के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीते थे। अब 28 साल बाद मीराबाई ने इस सिलसिले को आगे बढ़ाया है।
उत्तर कोरिया की री सोंग-गम ने गोल्ड जीता, जबकि इंडोनेशिया की लुलुक दियानी त्रि विजायना ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
