MAHANADI WATER DISPUTE: CM साय ने महानदी जल विवाद जल्द सुलझने के दिए संकेत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Mahanadi Water Dispute: CM Sai signals early resolution to the Mahanadi water dispute!

 

 

MAHANADI WATER DISPUTE: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच एक दशक से अधिक समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद (Mahanadi Water Dispute)के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच एक दशक से अधिक समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद बातचीत और तकनीकी परामर्श के जरिए इसका समाधान जल्द निकाला जा सकता है।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से महानदी जल विवाद को लेकर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच नदी के पानी को लेकर टकराव की कोई स्थिति नहीं है।

महानदी के पानी के बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। ओडिशा ने छत्तीसगढ़ में महानदी की ऊपरी धारा में बनाए जा रहे बैराजों पर आपत्ति जताई थी।

ओडिशा का कहना रहा है कि इन संरचनाओं से खासकर गैर-मानसून अवधि में उसके हिस्से में आने वाले पानी का प्रवाह प्रभावित होता है।

महानदी विवाद को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी पिछले महीने उम्मीद जता चुके हैं कि दोनों राज्यों के बीच विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान दीपावली से पहले निकाला जा सकता है।

अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ताजा बयान के बाद लंबे समय से चले आ रहे इस अंतरराज्यीय जल विवाद के समाधान की दिशा में बातचीत को लेकर उम्मीद और बढ़ी है।

हालांकि अभी किसी अंतिम जल-बंटवारे समझौते की घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल दोनों राज्यों के बीच राजनीतिक बातचीत के साथ तकनीकी स्तर पर विचार-विमर्श जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related