CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ डाक विभाग में तबादला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TRANSFER BREAKING : Transfer in Chhattisgarh Postal Department

रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में चार डाक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी हुआ है। आदेश के मुताबिक ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

लंबे समय से रायपुर में पदस्थ सरजीत सरकार को अब अधीक्षक डाकघर, सरगुजा मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एमडी नियाजुद्दीन को बस्तर से कांकेर और एम. चेल्लैया को मैनेजर NSH रायपुर से SRM ‘RP’ डिवीजन रायपुर भेजा गया है।

इसके अलावा गुलनाज नसीन खान का भी तबादला किया गया है। उन्हें उप अधीक्षक बिलासपुर से अधीक्षक डाकघर बस्तर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादले का आदेश मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ सर्किल, रायपुर कार्यालय से 21 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related