BILASPUR COURT UPDATE : 17 cases settled, 164 new cases came… pendency crosses 1622
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की कॉमर्शियल अदालतों में मामलों की पेंडेंसी अगस्त में अचानक बढ़ गई। महीने की शुरुआत में 1,475 मामले लंबित थे। अगस्त में 164 नए केस दाखिल हुए, लेकिन सिर्फ 17 मामलों का अंतिम निपटारा हो सका।
महीने के अंत तक लंबित मामलों की संख्या बढ़कर 1,622 पहुंच गई। यानी सिर्फ एक महीने में 147 मामलों की शुद्ध बढ़ोतरी हुई।
RAIPUR BUS ACCIDENT : भनपुरी में बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत
जिलेवार देखें तो बिलासपुर सबसे ऊपर है। यहां कॉमर्शियल कोर्ट में अगस्त की शुरुआत में 796 मामले लंबित थे। 131 नए केस आए, जबकि सिर्फ 10 का निपटारा हुआ। महीने के अंत में पेंडेंसी 917 हो गई।
कोरबा में 307, रायगढ़ में 149 और नवा रायपुर में 147 मामले लंबित रहे। रायपुर की दो कॉमर्शियल अदालतों में 104 और 50 केस पेंडिंग हैं।
खास बात यह है कि कई अदालतों में मामलों के निपटारे में एक से दो साल से ज्यादा का औसत समय दर्ज किया गया है। अब अगस्त के आंकड़ों के बाद कमर्शियल मामलों के तेजी से निपटारे को लेकर सवाल फिर उठने लगे हैं।
