CG CRIME NEWS : Missing live-in woman’s body found in septic tank
कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 33 वर्षीय संतोषी की लाश घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुई है। आरोप है कि उसके लिव-इन पार्टनर मनोज उरांव ने विवाद के बाद उसकी हत्या की और शव टैंक में छिपा दिया।
बताया जा रहा है कि संतोषी और मनोज लंबे समय से साथ रह रहे थे। दोनों के बीच विवाद और मारपीट की बात भी सामने आई है। 27 अगस्त को विवाद के बाद संतोषी के गायब होने की आशंका जताई जा रही है।
RAIPUR GANESHOTSAV TRAFFIC : गणेशोत्सव में रायपुर के 19 रास्तों पर भारी वाहन बंद
रक्षाबंधन पर जब संतोषी मायके नहीं पहुंची और परिजनों से उसका संपर्क नहीं हुआ, तो उनका शक बढ़ा। परिजन मनोज के घर पहुंचे तो उसकी बातों पर संदेह हुआ। बाड़ी में सेप्टिक टैंक से बदबू आने पर उन्होंने जांच की, जहां संतोषी का शव मिला।
सूचना पर पुलिस और कार्यपालिक दंडाधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक मनोज उरांव घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
