RAIPUR GANESHOTSAV TRAFFIC : Heavy vehicles banned on 19 roads of Raipur during Ganeshotsav.
रायपुर। गणेशोत्सव के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 से शहर की ओर आने वाले 19 प्रमुख मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। यह व्यवस्था 27 सितंबर तक लागू रहेगी।
सबसे खास बात यह है कि इन मार्गों पर भारी वाहनों को सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। यानी सिर्फ रात 2 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ही आवाजाही की अनुमति रहेगी।
CHHATTISGARH : दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का शेड्यूल जारी
यह बदलाव गणेश प्रतिमाओं के दर्शन, झांकियों और आयोजनों के चलते बढ़ रही भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए किया गया है। तेलघानी नाका क्षेत्र के 6 प्रमुख रास्तों पर हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश का समय भी सीमित किया गया है।
