CG SBI KIOSK FRAUD : Over Rs 1 crore scam, kiosk operator arrested
धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र में सामने आए SBI कियोस्क फ्रॉड केस में पुलिस ने कियोस्क संचालक केशव राम साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खाताधारकों की रकम में 1,00,75,717 रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्राम कोरा में SBI से जुड़े कियोस्क का संचालन करता था। NICT Technologies Pvt. Ltd. के जरिए उसे यह जिम्मेदारी मिली थी। कंपनी के जिला प्रबंधक की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई।
CG CRIME NEWS : लापता लिव-इन महिला पार्टनर की सेप्टिक टैंक में मिली लाश
जांच में आरोप है कि 2015 से 2025 के बीच खाताधारकों के साथ रकम को लेकर गड़बड़ी की गई। ग्राहकों की रकम बैंक खाते में जमा नहीं होने और पासबुक में हाथ से एंट्री किए जाने की जानकारी भी जांच में सामने आई है।
पुलिस ने आरोपी के कथित मेमोरेंडम के आधार पर कियोस्क सेंटर से Lenovo लैपटॉप और 29 FD बॉन्ड जब्त किए हैं। इनसे जुड़े लेनदेन और दस्तावेजों की जांच जारी है।
आरोपी को कुरूद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि कुल कितने खाताधारक प्रभावित हुए और वास्तविक नुकसान कितना है।
