RAIPUR BUS ACCIDENT : भनपुरी में बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BUS ACCIDENT : Bus hits scooter in Bhanpuri, woman dies

रायपुर। भनपुरी में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवल्स बस ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठी साधना तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के वक्त साधना अपने पति बिरेन्द्र तिवारी के साथ सब्जी खरीदने भनपुरी बाजार जा रही थीं। दोनों न्यू गोंदवारा के खुशबू इंडस्ट्रीज परिसर में बने लेबर क्वार्टर में रहते थे।

CBFC NEW RULES : सलमान की ‘मातृभूमि’ पर क्या पड़ेगा असर?

हादसे के बाद अब भनपुरी की ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क किनारे पार्किंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई होटल और दुकानों के बाहर सड़क तक वाहन खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता है। इससे जाम के साथ हादसे का खतरा भी बढ़ता है।

लोगों ने अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई और भनपुरी मुख्य मार्ग की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related