ASIAN GAMES 2026: India’s daughters win the first medal!
ASIAN GAMES 2026: एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारतीय महिला टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1898.0 अंक हासिल किए।
चीन की टीम ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और 1904.2 अंक हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि जापान टीम ने 1897.1 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
इस सिल्वर मेडल के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपने पदकों का खाता खोल दिया है। भारतीय निशानेबाजों की यह उपलब्धि प्रतियोगिता की शुरुआत में ही देश के लिए अहम रही।
