NITHARI CASE : Surendra Koli, acquitted in the Nithari case, commits suicide.
हरिद्वार. हरिद्वार में निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत से सनसनी फैल गई। वह भूपतवाला इलाके में रह रहा था और पिछले कुछ दिनों से चाय की दुकान चला रहा था।
MOHAN BHAGWAT STATEMENT : भागवत बोले – धर्म, रिलीजन नहीं! ‘धर्म मुक्त करता है’
जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र कोली का शव उसकी चाय की दुकान पर मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब उसकी मौत से जुड़े हालात की पड़ताल कर रही है।
सुरेंद्र कोली निठारी कांड में आरोपी था और हाल ही में इन मामलों में बरी किया गया था। निठारी कांड 2005-06 में सामने आया था, जब बच्चों और महिलाओं के लापता होने के मामलों की जांच के दौरान नोएडा के सेक्टर-31 स्थित मोनिंदर सिंह पंढेर की कोठी के पीछे से मानव अवशेष मिलने के बाद मामला देशभर में चर्चा में आया था।
NEW PASSPORT RULES: पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा!
इसके बाद मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके घरेलू सहायक सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया गया था। जनवरी 2007 में जांच CBI को सौंपी गई। अलग-अलग मामलों में कोली पर हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और सबूत मिटाने जैसे आरोप लगाए गए थे।
