New Passport Rules: Getting a passport made has become costlier!
NEW PASSPORT RULES: हाल ही में विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस को लेकर भी बोढ़तरी की गई है। 17 सितंबर 2026 को मंत्रालय ने एक नियम जारी करते हुए कहा है कि अब अगर 15 साल या उससे कम उम्र का बच्चा 36 पेज वाला पासपोर्ट बनवाता है तो वो सिर्फ 5 साल या फिर बच्चे के 18 साल के होने तक ही वैलिड रहेगा।
पहले नियम था कि यदि कोई बच्चा 15 साल की उम्र में पासपोर्ट बनवाता था तो उसका पासपोर्ट बनने से 5 साल या फिर बच्चों के 15 साल होने की डेट तक ही वैलिड होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर 5 साल बीत जाते हैं या फिर बच्चा 18 साल का हो जाता है, तो उसे अब नया पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा।
नए नियम के हिसाब से यदि किसी बच्चे का पासपोर्ट बनता है तो अब उसे 36 पेज वाले पासपोर्ट के लिए ₹1750 देने होंगे, वहीं पहले ये फीस सिर्फ ₹1000 थी। साथ ही कोई बच्चा 36 पेज वाला तत्काल पासपोर्ट बनवाता है तो उसके पहले जो फीस ₹3000 थी उसे बढ़ाकर ₹4250 कर दिया है।
अलावा अडल्ट पासपोर्ट की बात करें तो पहले 36 पेज के पासपोर्ट के लिए जो फीस ₹1500 थी अब उसे बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है। वहीं व्यस्क के तत्काल पासपोर्ट बनवाने पर अब ₹5000 लगेंगे तो पहले ₹3500 थे।
अगर कोई 18 साल से ऊपर वाला व्यक्ति 60 पेज वाला पासपोर्ट बनवाता है कि तो उसे ₹3500 देने होंगे, जो पहले 2000 थे। वहीं 60 पेज वाले तत्काल पासपोर्ट की नई फीस ₹6000 होगी जो पहले सिर्फ ₹4000 थी। इसके अलावा डुप्लीकेट पासपोर्ट बनवाने की फीस में भी इजाफा किया गया है। इसे ₹5500 से बढ़ाकर ₹8500 कर दिया गया है।
