SAUDI ARABIA EMERGENCY ALERT: Emergency alert in Mecca!
SAUDI ARABIA EMERGENCY ALERT: यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया।
नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म ने यह अलर्ट जारी करते हुए लोगों से ऊंची इमारतों से दूर रहने की अपील की गई। थोड़ी देर बाद सिविल डिफेंस ने बताया कि खतरा टल गया है। हालांकि, लोगों से भीड़ से दूर रहने और किसी भी घटना का वीडियो या फोटो न लेने की सलाह दी गयी है।
मक्का के पास ड्रोन इंटरसेप्ट होने की घटना ऐसे समय सामने आई है, जब सऊदी अरब और हूती आंदोलन के बीच यमन को लेकर सैन्य तनाव बढ़ा हुआ है।
घर के अंदर रहने, खिड़कियों, बालकनियों, छत, कांच और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई। बाहर मौजूद लोगों को नजदीकी इमारत में प्रवेश करने या मजबूत वस्तु के पीछे छिपने और खतरा टलने तक वहीं रहने को कहा गया।
मक्का, जेद्दाह और ताइफ में जारी अलर्ट में लोगों को भीड़भाड़ वाले और खुले इलाकों से बचने की सलाह दी गई। उन्हें शांत रहने और खतरे की स्थिति में तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने को कहा गया।
