IAS-PCS TRANSFER : चुनाव से पहले 48 अफसरों का तबादला!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IAS-PCS TRANSFER : 48 officers transferred before elections!

रायपुर डेस्क। यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। रविवार देर रात 14 IAS और 34 PCS समेत 48 अफसरों के तबादले किए गए।

सहारनपुर के DCO रहे राजेश महाजन को अब CEO, यूपी स्टार्टअप मिशन की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अपर आयुक्त राज्य कर डॉ. सुनील कुमार वर्मा को तैनात किया गया है।

वहीं IAS राहुल सिंह को IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से हटाकर लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। लखीमपुर के CDO रहे अभिषेक कुमार अब IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव होंगे। लखीमपुर खीरी के नए CDO की जिम्मेदारी अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को दी गई है।

CG MURDER CASE : महिला मित्र से मिलने पहुंचा, पीट-पीटकर हत्या!

अंबेडकरनगर के CDO आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग का विशेष सचिव एवं निदेशक बनाया गया है। अशोक कुमार कनौजिया को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा अरुण कुमार को ग्राम विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पद से अवमुक्त किया गया है।

यूपी चुनाव से पहले हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अहम माना जा रहा है। अब इन तबादलों के बाद अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों पर सबकी नजर रहेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related