BEST TEACHER AWARD : Who is Vasundhara Yadav? A Raipur teacher has made it to the top 16 in the country.
रायपुर. रायपुर की शिक्षिका वसुंधरा यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर से चुने गए 16 बेहतरीन शिक्षकों में उनका चयन हुआ है। उन्हें प्रतिष्ठित ‘India’s Best Teachers Award 2026’ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उनके बेहतर शिक्षण, विद्यार्थियों के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे काम के लिए दिया गया है। वसुंधरा यादव की इस उपलब्धि से रायपुर ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
RAIPUR ANALOGUE PANEER : 650 किलो नकली पनीर पकड़ा गया!
वसुंधरा यादव वर्तमान में रायपुर के ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल में लॉ और सोशल साइंस की शिक्षिका हैं। लंबे समय से वे विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक विकास पर काम कर रही हैं। उनके विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में 98 से 99 प्रतिशत तक अंक हासिल किए हैं।
वसुंधरा खुद भी पढ़ाई में शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। वे मुंबई यूनिवर्सिटी की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने एलएल.बी., एलएल.एम. और बी.एड. की पढ़ाई पूरी की है।
यह सम्मान शिव नादर फाउंडेशन और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के सैद बिजनेस स्कूल की पहल के तहत दिया गया है। देशभर से चयनित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के आधार पर यह पहचान मिली है।
खास बात यह है कि पुरस्कार के साथ वसुंधरा यादव को ऑक्सफोर्ड में शैक्षणिक विकास कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। यहां उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को समझने का अवसर मिलेगा।
