8TH PAY COMMISSION : Central government employees are in luck! 51,000 increase in basic pay?
रायपुर। 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कर्मचारी संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम बेसिक सैलरी 69 हजार रुपये करने की मांग उठाई है।
मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है। संगठन के प्रस्ताव के मुताबिक अगर 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो 18 हजार रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर करीब 69 हजार रुपये हो सकती है। यानी बेसिक में करीब 51 हजार रुपये का अंतर आएगा।
SNAKEBITE COMPENSATION SCAM : सर्पदंश घोटाले में आरोपी डॉक्टर को राहत!
लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार 3.83 फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देगी? कर्मचारी संगठनों की मांग और सरकार के अंतिम फैसले में बड़ा अंतर हो सकता है। 7वें वेतन आयोग के दौरान भी कर्मचारी संगठनों ने 3.71 फिटमेंट फैक्टर की मांग की थी, लेकिन अंतिम रूप से 2.57 फिटमेंट फैक्टर तय किया गया था।
इसी वजह से 3.83 को फिलहाल संभावित नई सैलरी मानना जल्दबाजी होगी। विशेषज्ञों के आकलन में अलग-अलग परिस्थितियों के आधार पर फिटमेंट फैक्टर करीब 2.06 से 2.10 के आसपास रहने की संभावना पर भी चर्चा है।
फिटमेंट फैक्टर कम होने पर भी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि वास्तविक फायदा कितना होगा, यह नए वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार के अंतिम फैसले के बाद ही साफ होगा।
कर्मचारी संगठन अपनी बड़ी मांग के पीछे महंगाई और परिवार के बढ़ते खर्च को आधार बता रहे हैं। उनका तर्क है कि मौजूदा 18 हजार रुपये की न्यूनतम बेसिक सैलरी में आज के समय में परिवार की जरूरतें पूरी करना मुश्किल है।
फिटमेंट फैक्टर क्या है?
फिटमेंट फैक्टर वह गुणक है, जिसके आधार पर पुराने वेतन ढांचे की बेसिक सैलरी को नए वेतन ढांचे में बदला जाता है। उदाहरण के तौर पर 18 हजार रुपये की बेसिक सैलरी को 3.83 से गुणा करने पर करीब 68,994 रुपये, यानी लगभग 69 हजार रुपये बनते हैं।
अभी 69 हजार रुपये की बेसिक सैलरी तय नहीं हुई है। यह कर्मचारी संगठनों की मांग पर आधारित आंकड़ा है।
