CHHATTISGARH : Timings of 10 trains going to Puri changed!
रायपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ से पुरी या भुवनेश्वर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ट्रेन पकड़ने से पहले टाइमिंग जरूर चेक कर लें। रेलवे ने 10 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली इन ट्रेनों की नई टाइमिंग जारी की है। बदलाव 13 से 17 सितंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों से लागू होंगे।
HANUMAN ANSH FILM : फिल्म देखी, CM ने कर दी टैक्स फ्री!
बदले हुए समय में कुछ ट्रेनें 5 मिनट तो कुछ 45 मिनट तक पहले या बाद में चलेंगी। वहीं सूरत-पुरी एक्सप्रेस के लिए नया समय निर्धारित किया गया है।
बदली हुई टाइमिंग एक नजर में :
18478 उत्कल एक्सप्रेस: 3:25 की जगह 3:35 बजे 10 मिनट बदलाव
20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस: 10:00 की जगह 10:45 बजे 45 मिनट बदलाव
20917 इंदौर-पुरी हमसफर: 6:45 की जगह 7:00 बजे 15 मिनट बदलाव
12145 LTT-पुरी एक्सप्रेस: 6:35 की जगह 6:45 बजे – 10 मिनट बदलाव
20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस: 6:40 की जगह 6:45 बजे – 5 मिनट बदलाव
12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस: 8:05 की जगह 8:35 बजे – 30 मिनट बदलाव
20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस: 2:40 की जगह 3:05 बजे – 25 मिनट बदलाव
22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस: नया समय दोपहर 3:05 बजे
12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस: 2:40 की जगह 3:05 बजे – 25 मिनट बदलाव
12879 LTT-भुवनेश्वर एक्सप्रेस: 7:00 की जगह 7:15 बजे – 15 मिनट बदलाव
यात्रियों के लिए जरूरी है कि स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय जरूर देख लें, ताकि बदली हुई टाइमिंग की वजह से ट्रेन छूट न जाए।
