CG CHILD RAPE MURDER : Verdict in Durg girl rape-murder case, accused uncle hanged
दुर्ग। बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दुर्ग कोर्ट ने 17 महीने बाद बड़ा फैसला सुनाया है। FTSC पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी चाचा को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।
मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। घटना 6 अप्रैल 2025 की बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, नवरात्र के दौरान बच्ची कन्या भोज के लिए घर से निकली थी।
LALU YADAV LAND FOR JOB : लालू परिवार पर आरोप तय, 7 आरोपी बरी!
इसके बाद बच्ची का शव घर के पास खड़ी एक बंद कार में मिला था। मामले की सुनवाई FTSC पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश अनीश दुबे की अदालत में हुई, जहां आरोपी चाचा को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई गई।
