DULEEP TROPHY 2026: ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता खिताब, वेस्ट जोन सबसे सफल टीम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DULEEP TROPHY 2026: Title won after 13 years; West Zone is the most successful team!

 

 

DULEEP TROPHY 2026: ईशान किशन की कप्‍तानी पारी की बदौलत ईस्‍ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्‍म करते हुए तीसरी बार दलीप ट्रॉफी 2026  का खिताब जीत लिया है।

8वीं बार फाइनल खेल रही ईस्‍ट जोन की टीम इससे पहले 2011–12 और 2012–13 में चैंपियन रही थी। दोनों पारियों में कुुल 350 रन बनाने वाले ईशान प्‍लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं तिलक वर्मा को प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया

ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान इशान किशन ने 270 रन की पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र ने 101 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी 44 रन का योगदान दिया।

708 रन के जवाब में साउथ जोन की पूरी टीम पहली पारी में 336 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे ईस्ट जोन को 372 रन की बड़ी बढ़त मिली।

पहली पारी में बड़ी बढ़त मिलने के बाद ईस्ट जोन के पास साउथ जोन को फॉलोऑन देने का विकल्प था। लेकिन कप्तान इशान किशन ने खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 388 रन बनाए। इस पारी में मोहम्मद कुनैन कुरैशी ने नाबाद 116 रन बनाए। इशान किशन ने 80 रन की पारी खेली। अनुकूल रॉय ने 64 और शिखर मोहन ने 52 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में 8 रन ही बना सके।

इसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ मिला लिया और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। पहली पारी में मिली बढ़त के कारण ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related