CG POLITICS:  मंत्री की अफसरों को सीधी चेतावनी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: Minister’s direct warning to officials!

 

 

CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों को लेकर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने जिम्मेदार अफसरों और इंजीनियरों पर जमकर नाराजगी जताई है.

मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि बेलगाम अफसरों पर लगाम लगाने की जरूरत है और ऐसे अधिकारियों को खुला नहीं छोड़ा जाएगा.

मंत्री नेताम ने कहा कि बजट होने के बाद भी कुंडली मारकर बैठे अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है.

सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर मंत्री ने कहा कि जिन सड़कों पर गड्ढे हैं, उनकी मरम्मत तत्काल होनी चाहिए. सड़क के गड्ढे भरना कोई असंभव काम नहीं है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं.

मंत्री नेताम ने तल्ख अंदाज में सवाल किया, “सड़कों में बने गड्ढे भरे जाने चाहिए, अधिकारियों को आखिर गड्ढा भरने से किसने रोका है?

मंत्री नेताम ने जिस तरह से ‘बेलगाम अफसरों पर लगाम’ लगाने की बात कही है, उससे यह संकेत साफ है कि सड़क निर्माण और मरम्मत में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर आने वाले दिनों में कार्रवाई का शिकंजा कस सकता है.

अब देखने वाली बात होगी कि मंत्री के इस तल्ख बयान के बाद लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर वास्तव में कार्रवाई होती है या फिर खराब सड़कों को लेकर यह नाराजगी भी सिर्फ बयान तक सीमित रह जाती है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related