MOHAN BHAGWAT SPEECH : RSS का हिंदू राष्‍ट्र प्‍लान क्‍या है? जानिए …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MOHAN BHAGWAT SPEECH : What is the RSS’s plan for a Hindu nation? Find out…

लंदन। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ब्रिटेन दौरे के दौरान हिंदू समाज और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। लंदन में आयोजित ‘सेलिब्रेशन ऑफ वननेस’ कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने का काम अगले 20 साल में काफी हद तक पूरा हो जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि RSS की कई पीढ़ियां इस दिशा में काम कर रही हैं और इसे पूरा करने में एक और सदी नहीं लगनी चाहिए।

CG GIRLS FIGHT : बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद, एक लड़की ने दूसरी को लात-घूंसों से पीटा

हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर भागवत ने कहा कि इसका मतलब सांस्कृतिक एकरूपता थोपना नहीं है। उनके मुताबिक, विविधता स्वाभाविक है और एकता के लिए एकरूपता जरूरी नहीं।

भागवत ने कहा कि ‘हिंदू’ को सिर्फ एक धर्म के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। हिंदू विचार में अलग-अलग धार्मिक परंपराओं और रास्तों के लिए जगह है। विदेशों में रहने वाले हिंदुओं को उन्होंने सांस्कृतिक रूप से हिंदू बताते हुए कहा कि उनकी निष्ठा उस देश के प्रति होती है, जहां वे रहते हैं।

RSS की भूमिका पर भागवत ने कहा कि संगठन देश की तरक्की का अकेला ठेकेदार होने का दावा नहीं करता। उसका उद्देश्य ऐसा सामाजिक वातावरण तैयार करना है, जहां समाज खुद देश को उसकी शक्ति और गौरव की ओर ले जाने में सक्षम हो।

उन्होंने सेवा, शिक्षा, पुनर्निर्माण और सामाजिक कार्यों को RSS की प्राथमिकताओं से जोड़ते हुए कहा कि काम का श्रेय किसे मिलता है, इसकी चिंता नहीं होनी चाहिए।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related