CG DOUBLE RAID : ED action creates stir from Durg to Dhamtari
दुर्ग/धमतरी। छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह ED ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश देकर हलचल मचा दी। दुर्ग में पटवारी संघ के पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी कमलेश राजपूत के घर जांच चल रही है, वहीं धमतरी में नगर निगम के पूर्व उपायुक्त पंकज शर्मा के किराए के मकान पर ED की टीम पहुंची है।
दुर्ग के सिकोला भाठा स्थित बंगाली कॉलोनी में कमलेश राजपूत के घर ED अधिकारी दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। वहीं धमतरी के अमलतास पुरम में पंकज शर्मा के ठिकाने पर भी सुबह से जांच जारी है।
CG BREAKING : CGPSC घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने 2 आरोपियों को दी जमानत
खास बात यह है कि दोनों जगहों पर ED की कार्रवाई एक ही सुबह हुई है। हालांकि, फिलहाल एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि दोनों कार्रवाई किस मामले से जुड़ी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
