CHHATTISGARH : 5 big updates in Bilaspur today! From school fees to sugar and bhojli
बिलासपुर। बिलासपुर के सकरी आत्मानंद स्कूल में फीस की रसीद नहीं मिलने को लेकर अभिभावकों की शिकायत के बाद मामला चर्चा में है। प्राचार्य संध्या तिवारी ने सफाई देते हुए कहा कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक शाला विकास समिति के नाम पर करीब 800 रुपए शुल्क लिया जाता है। अब तक 836 विद्यार्थियों की फीस शासकीय खाते में जमा होने की बात कही गई है। रसीद में देरी का कारण प्रिंटिंग में हुई परेशानी बताया गया।
CG SPORTS AWARD 2026 : ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP पद, ओलंपिक पर CM साय का फोकस
वहीं शहर में हुए विवाद और देर रात के हंगामे के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है और उपद्रव में शामिल लोगों पर कार्रवाई की बात कही गई है।
इधर, शक्कर के बढ़ते दाम को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। खाद्य विभाग थोक और चिल्हर दुकानों के स्टॉक, बिक्री बिल और गोदामों की जांच करेगा। जमाखोरी, कालाबाजारी या मुनाफाखोरी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सकरी कन्या शाला में लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की ओर से रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। छात्राओं को हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल और जेब्रा क्रॉसिंग समेत सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर शपथ दिलाई गई।
KORBA HEAVY RAIN : उफनते नाले में समाई Scorpio! 3 दोस्तों ने ऐसे बचाई जान
वहीं सिलपहरी में भोजली महोत्सव ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर दिखाई। युवतियां सिर पर भोजली लेकर कतारबद्ध पहुंचीं। आयोजन में प्रतिभावान बच्चों और भोजली लेकर पहुंचीं युवतियों को सम्मानित भी किया गया।
स्कूल फीस से लेकर शक्कर के दाम और शहर की सुरक्षा तक, बिलासपुर में आज कई अहम मुद्दे चर्चा में रहे।
