RAIPUR CRIME: Accused who vandalized three temple idols arrested!
RAIPUR CRIME: रायपुर में मंदिर की 3 मूर्तियां तोड़ने वाले आरोपी हेमंत अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हेमंत अग्रवाल ने बताया कि वो नौकरी नहीं मिलने से नाराज था, इसलिए मूर्तियां तोड़ी थीं।
पुलिस ने आरोपी के पास से छैनी-हथौड़ा बरामद किया है जिससे उसने मूर्तियां तोड़ी थीं। आरोपी ने मंदिर में हनुमान जी, शिवलिंग और साईं बाबा की मूर्ति तोड़ी थीं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मंदिर के पास ही रहता था। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले।
घटनास्थल के आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की जानकारी मिली। आरोपी हेमंत अग्रवाल मेन बाजार के पास पड़ाव, गुड़ियारी में रहता है। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान कर ली।
