CHHATTISGARH : दो बार चक्काजाम के बाद मंत्री खुद बच्चों के बीच

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : After two road blockades, the minister himself was among the children.

दुर्ग. दुर्ग के पेंड्रावन स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों के आंदोलन का असर दिखा। गुरुवार को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव खुद छात्रों से मिलने पहुंचे।

मंत्री ने बच्चों से सीधे बातचीत की और बताया कि उनकी मांग सामने आते ही तीन शिक्षकों की व्यवस्था के आदेश दे दिए गए थे। एक और शिक्षक जल्द पदस्थ होगा। प्राचार्य को भी हटाकर नए प्राचार्य की व्यवस्था की गई है।

CG UCC 2026: UCC को लेकर न्यू सर्किट हाउस में हुआ महामंथन!

स्कूल में करीब 400 से 500 छात्र हैं, जबकि बच्चों ने 17 शिक्षकों की मांग की थी। आर्ट्स और कॉमर्स में शिक्षकों की कमी को लेकर 21 और 25 अगस्त को छात्रों ने धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया था।

मंत्री ने छात्रों के साथ सेल्फी ली और वीडियो भी बनाया। पानी और वाटर कूलर की समस्या सामने आने पर दो दिन में व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव के बच्चों को JEE-NEET की तैयारी के लिए ई-पोर्टल के जरिए कोचिंग उपलब्ध कराने की योजना भी बताई।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related