BHANWARTANK TUNNEL VIDEO : Leopard in front of the train!
बिलासपुर. सुरंग के अंदर अचानक तेंदुआ पटरी पर आ गया और सामने से ट्रेन आ गई।
बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर भनवारटंक के पास मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक रेल सुरंग के अंदर पटरी पर आ गया। लोको पायलट की नजर पड़ते ही ट्रेन की रफ्तार कम कर दी गई।
कुछ देर तक तेंदुआ ट्रेन के आगे पटरी पर चलता रहा। धीमी रफ्तार के चलते वह सुरक्षित रहा और सुरंग से बाहर निकलकर जंगल की ओर चला गया।
10TH BOARD MERIT LIST : री-इवैल्यूएशन का बड़ा असर! 8वें नंबर वाला बना टॉपर
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भनवारटंक का यह रेल मार्ग घने जंगलों से घिरा है, जहां तेंदुए समेत कई वन्यजीवों की आवाजाही रहती है।
