NEPAL BHOTE KOSHI FLOOD : A major threat threatens Nepal again! If it breaks, it will cause devastation.
रायपुर। नेपाल में भोटेकोसी नदी की बाढ़ के बाद एक नया खतरा सामने आया है। चीन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए नेपाल में बनी एक बड़ी बैरियर झील के टूटने की आशंका जताई है।
चीनी जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक झील में करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा है और यह पहले से ओवरफ्लो हो रही है। अगले 72 घंटे में इसमें करीब 30 लाख घन मीटर और पानी आने का अनुमान है।
CHHATTISGARH : स्पा सेंटर में हंगामा, युवती के गंभीर आरोप
ऐसे में झील के टूटने का खतरा बढ़ गया है। अगर यह अवरोधक झील टूटी तो नदी के बहाव की दिशा में अचानक तेज पानी आ सकता है, जिससे आसपास के इलाकों और बुनियादी ढांचे पर फिर खतरा मंडरा सकता है।
चीनी अधिकारी लगातार झील की निगरानी कर रहे हैं और संभावित बाढ़ के असर का आकलन करने के लिए सिमुलेशन कर रहे हैं। यह चेतावनी नेपाल में आई भीषण बाढ़ के ठीक बाद सामने आई है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई और भारी तबाही हुई।
