CG Naxal Dump: Major Maoist dump discovered; weapons and IEDs seized.
CG NAXAL DUMP: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स (DVF) ने बुधवार तड़के ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर माओवादियों का एक बड़ा डंप से हथियार, आईईडी, क्लेमोर माइन और अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से पूछताछ के आधार पर DVF की टीम ने मथिली थाना क्षेत्र के चेरकोटला, किर्मिती, कोटवापादर और कडाभाटा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन देसी बंदूकें, 5 किलो, 3 किलो और 2 किलो वजन के कई आईईडी, दो क्लेमोर माइन, कोडेक्स वायर, माओवादी बैनर समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है।
बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा का यह इलाका लंबे समय से माओवादी गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील रहा है।
