भानुप्रतापपुर के छात्रों का केटीयू में ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Enlightening educational tour of students of Bhanupratappur to KTU

रायपुर, 26 अगस्त। बस्तर के भानुप्रतापपुर अवस्थित महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय के बीए (जनसंचार) के छात्रों ने मंगलवार को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण कियाl इस दौरान उन्होंने कम्युनिटी रेडियो, टीवी स्टूडियो, कंप्यूटर लैब, निर्माणाधीन एआई एवं मीडिया शोध लैब, पुस्तकालय अकादमिक भवनों,आदि से काफी प्रेरित और प्रभावित हुए।

भानुप्रतापपुर के छात्र यहां के कुलपति प्रोफेसर डॉ मनोज दयाल, कुलसचिव श्री सुनील शर्मा, सहायक कुल सचिव श्री देव सिंह पाटिल सहित विभाग अध्यक्षों, शिक्षकों एवं छात्रों से मिलकर अभिप्रेरित तथा अनुप्राणित हुए। छात्रों ने बताया कि पत्रकारिता विश्वविद्यालय का भ्रमण करने से उन्हें कई तकनीकी बारीकियों के सम्बन्ध में विस्तृत एवं व्यापक जानकारी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक भ्रमण से प्राप्त हुई है ।इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक भ्रमण के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ मनोज दयाल ने अपने कुलपति कक्ष में छात्रों को पत्रकारिता एवं जनसंचार के गूढ़ मंत्रों से अवगत कराया ।कुलपति प्रो. दयाल ने छात्रों को नियमित समाचार पत्र, पत्रिका, रेडियो, टीवी, डिजिटल मीडिया आदि का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए उत्साहित किया। कुलपति ने उन्हें शोध से पूर्व अनौपचारिक रूप से प्रत्यक्ष अवलोकन विधि द्वारा विभिन्न मीडिया का “कम्पेरेटिव कंटेंट एनालिसिस” करते रहने के लिए शिक्षित किया। महाविद्यालय के एक दर्जन छात्रों ने विश्वविद्यालय का भ्रमण कर काफी प्रसन्नता जाहिर की ।इन छात्रों ने विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन में जाकर जनसंचार विभाग, पत्रकारिता विभाग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग ,विज्ञापन एवं जनसंचार विभाग समेत विभिन्न विभागों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं, अध्यक्षों एवं शिक्षकों से मिलकर अपने ज्ञान व अनुभवों को साझा किया।उन्हें यहां संचालित किये जा रहे विभिन्न सृजनात्मक क्लबों,केंद्रों एवं समूहों के बारे में जानकार इसे अनुकरणीय बताया।

महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के शिक्षक श्री दम थाली के मार्गदर्शन में उनका यह भ्रमण काफी सुखद अनुभव देने वाला रहा ।इस दौरान छात्रों ने कम्युनिटी रेडियो संवाद 98.2 में अपना संदेश रिकॉर्ड किया और विश्वविद्यालय का भ्रमण की इजाजत देने के लिए कुलपति सहित संपूर्ण8 विश्वविद्यालय परिवार के प्रति अपना हार्दिक भी आभार प्रकट किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related