FAKE CANCER INJECTION : पानी मिलाकर बेच रहे 1 लाख का कैंसर इंजेक्शन!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FAKE CANCER INJECTION : Selling cancer injection worth Rs 1 lakh by mixing it with water!

रायपुर। दिल्ली में कैंसर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने करीब 9 करोड़ रुपये के कथित नकली कैंसर दवा रैकेट का खुलासा किया है।

DURG GEN ALPHA PROTEST: 400 छात्रों ने 12 घंटे किया चक्काजाम, मंत्री से बात के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन!

पुलिस के मुताबिक, मरीज जिस एवालुमैब इंजेक्शन को ब्लैक मार्केट में करीब 1 लाख रुपये तक में खरीद रहे थे, उसकी जांच में कैंसर से लड़ने वाला मूल इंग्रीडिएंट शून्य मिला। यानी इंजेक्शन में दवा की जगह सिर्फ पानी होने का खुलासा हुआ।

क्राइम ब्रांच ने 7 राज्यों में फैले इस कथित नेटवर्क में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। 588 भरे एंटी-कैंसर वायल, 6 खाली वायल, 3,021 अन्य दवाएं और करीब 50 लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं।

STONE-PELTING ON VANDE BHARAT TRAIN: वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, यूपी की राज्यपाल भी थीं सवार! 

पुलिस का दावा है कि गिरोह नकली दवाओं के अलावा अस्पतालों और सरकारी संस्थानों की दवाओं की कथित हेराफेरी कर उन्हें ब्लैक मार्केट में बेचता था। असली कार्टन और खाली बॉक्स में दवाओं की रीपैकिंग कर बैच नंबर और MRP जैसी जानकारी भी मिटाई जाती थी।

अब पुलिस पूरे नेटवर्क और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल है, कैंसर मरीजों तक ये नकली दवाएं आखिर कब से पहुंच रही थीं?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related