TELANGANA BUS ACCIDENT: बस की ट्रक से हुई टक्कर, 6 की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TELANGANA BUS ACCIDENT: Bus collides with truck; 6 dead!

 

 

TELANGANA BUS ACCIDENT: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में आज सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस की ट्रक से टक्कर हो जाने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

यह बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। बस में 43 यात्री सवार थे। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सूर्यापेट पुलिस ने बताया, ‘हमने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।’

इस हादसे की जानकारी सामने आते ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है।

तेलंगाना CMO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘कोडद मंडल के द्वारकुंटा के पास एक प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर हो गई। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को घायलों के बेहतर इलाज के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।’

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related