BILASPUR CRIME: 24 घंटे के भीतर लाखों की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR CRIME: Police solve theft case worth lakhs within 24 hours!

 

 

BILASPUR CRIME: सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में हुई चोरी के मामले में सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दर्राभाठा निवासी सनत कुमार रात्रे 24 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे रोजाना की तरह एनटीपीसी सीपत काम पर चले गए थे। उनकी पत्नी भी करीब 8:30 बजे घर में बाहर से ताला लगाकर खेत में निदाई करने चली गई थीं।

करीब 11:45 बजे जब वह वापस लौटीं तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर आलमारी खुली थी और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा करीब 10 हजार रुपये नकद गायब थे।

घटना की सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर अज्ञात आरोपी और चोरी गए माल की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान बीट आरक्षकों को मुखबिर से सूचना मिली कि दिनेश सोनवानी को घटना के समय प्रार्थी के घर के आसपास देखा गया था। पुलिस ने उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की, जिसमें उसके पूर्व में चोरी के मामले में चालान होने की जानकारी सामने आई।

इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पहले चोरी से इनकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वारदात कबूल कर ली।

आरोपी ने बताया कि प्रार्थी और उसकी पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद उसने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से उसने चोरी के जेवर अपने सहयोगी सनिता कौसले के पास छिपाकर रखे थे।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सनिता कौसले के कब्जे से चोरी किए गए 7.66 ग्राम सोने के जेवर और 361 ग्राम चांदी के जेवर बरामद कर लिए। पुलिस ने चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है।

मामले में दिनेश सोनवानी पिता पंचराम सोनवानी, उम्र 31 वर्ष, निवासी दर्राभाठा, थाना सीपत और सनिता कौसले पति स्व. बसंत कौसले, उम्र 37 वर्ष, निवासी रामा केयर अस्पताल, बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीपत थाना पुलिस एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related