MP PWD REST HOUSE : 267 rest houses open! Learn about the full facilities
रायपुर। मध्यप्रदेश में अब PWD के रेस्ट हाउस सिर्फ अफसरों और जनप्रतिनिधियों तक सीमित नहीं रहेंगे। प्रदेश के 267 रेस्ट हाउस में आमजन के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।
CHHATTISGARH : गडकरी से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, 2 बड़े प्रोजेक्ट मंजूर!
अब दिल्ली, भोपाल या देश के किसी भी हिस्से से लोग उपलब्धता के हिसाब से MP के किसी भी जिले में PWD रेस्ट हाउस का कमरा या हॉल ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। इसके लिए विभाग की तय नई दरों के मुताबिक भुगतान करना होगा।
SUPREME COURT : देवेंद्र यादव को SC से झटका!
खास बात यह है कि करीब 12 साल बाद रेस्ट हाउस के किराए में बदलाव किया गया है। नई दरें 27 जुलाई 2026 से लागू हैं। हालांकि हर रेस्ट हाउस में भोजन की सुविधा नहीं होगी।
जहां खानसामा उपलब्ध है, वहां अलग से भुगतान कर भोजन की व्यवस्था की जा सकेगी। यानी अब MP में सरकारी रेस्ट हाउस में ठहरना आम लोगों के लिए भी आसान हो गया है।
