RAHUL GANDHI LETTER : Tribal students on hunger strike! Rahul Gandhi’s letter to Fadnavis
रायपुर। महाराष्ट्र के आदिवासी छात्र सरकारी छात्रावासों की व्यवस्था और कुछ नियमों के विरोध में 10 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। छात्रों ने 30 साल की आयु सीमा, छात्रावासों की असुरक्षित सुविधाओं और महिलाओं से जुड़े कथित अपमानजनक नियमों पर सवाल उठाए हैं।
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर प्रदर्शनकारी छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।
राहुल गांधी का कहना है कि ये छात्र किसी मदद या दान की मांग नहीं कर रहे, बल्कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं।
BILASPUR : टैक्स से लेकर ट्रैफिक और मिठाई पर कार्रवाई तक, पढ़िए शहर की 5 बड़ी खबरें …
उन्होंने छात्रावासों में भोजन, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया। साथ ही महिलाओं से जुड़े कथित गर्भावस्था परीक्षण जैसे नियमों को उन्होंने गरिमा के खिलाफ बताया है।
