CHHATTISGARH : Major reshuffle in NSUI! District President and several other leaders removed
बिलासपुर. प्रदेश NSUI में नई नियुक्तियों पर रोक लगते ही बिलासपुर में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह समेत उनके कई करीबी नेताओं को पद से हटा दिया गया है।
अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस के युवा संगठन में हलचल तेज हो गई है। अंदरखाने इसे आगामी यूथ कांग्रेस चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
पाटन में हुई नियुक्तियों को लेकर संगठन के भीतर उठे सवालों और अलग-अलग गुटों के बीच कथित खींचतान की चर्चा भी तेज है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं प्रदेश NSUI उपाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने इसे गुटबाजी से जोड़ने से इनकार किया है। उनका कहना है कि यूथ कांग्रेस के आगामी चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए नई नियुक्तियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है। चुनाव के बाद नई नियुक्तियों का रास्ता साफ होने की बात कही गई है।
