NEET-PG 2026 Exam: Admit card to be released tomorrow; NBEMS shares update!
NEET-PG 2026 EXAM: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 को लेकर जरूरी अपडेट जारी करके बताया है कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों और असम व मेघालय से मिले अनुरोधों के कारण एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया गया है।
NBEMS के अनुसार, उम्मीदवार अब 25 अगस्त को अपना नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन विवरण की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET-PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 (रविवार) को ही आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी लॉगिन जानकारी पहले से तैयार रखें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। इसमें नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जानकारी शामिल होगी।
अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को NBEMS से संपर्क करना होगा।
