CG NSUI Appointments: 9 new appointments cancelled within 48 hours; infighting between the Bhupesh and Devendra factions cited as the reason.
CG NSUI APPOINTMENTS: छत्तीसगढ़ NSUI में 20 अगस्त को जारी 4 विधानसभा अध्यक्ष और 5 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों को 48 घंटे में ही रद्द कर दिया गया है ।
इन नियुक्तियों के जरिए संगठन में 9 नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई थी।
20 अगस्त के आदेश में पाटन, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और कांकेर के लिए विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।
इसी तरह मुंगेली, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बिलासपुर ग्रामीण और बिलासपुर शहर के लिए नए जिलाध्यक्ष भी बनाए गए।
संगठन के भीतर इस फैसले को लेकर चर्चा है कि आखिर दो दिन में ऐसा क्या बदल गया कि नियुक्तियों पर ही रोक लगानी पड़ी।
इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस की पुरानी अंदरूनी खींचतान के साथ भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के खेमों के बीच बढ़ते टकराव की भी चर्चा है।

