CG RAIN ALERT : 7 दिन बारिश का अलर्ट, नदी में फंसे युवक, 70% पुलिया टूटी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RAIN ALERT : 7-day rain alert, youth trapped in river, 70% culvert broken

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कई जगह मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट भी है।

बारिश के बीच बिलासपुर के मल्हार में लीलागर नदी पार करते समय दो युवक बाइक समेत तेज बहाव में फंस गए। स्थानीय युवकों ने लकड़ी की मदद से दोनों को बाहर निकाला। उनकी सूझबूझ के लिए एसएसपी ने तीनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उधर मनेंद्रगढ़ में जनकपुर के पास करीब 50 साल पुरानी गोहड़ारी नदी की पुलिया तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 70% हिस्सा खराब होने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

CHHATTISGARH : मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भिड़ंत, 3 की मौत

प्रदेश में 1 जून से 20 अगस्त तक 771.8 MM बारिश हुई है, जो सामान्य से सिर्फ 6% कम है। हालांकि जिलों की तस्वीर अलग-अलग है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 55% ज्यादा बारिश हुई, जबकि सरगुजा में 41% की कमी बनी हुई है।

रायपुर में अब तक सामान्य से 12% ज्यादा बारिश हुई है, जबकि दुर्ग में 14% कमी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों की बारिश से कम बारिश वाले जिलों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related