CG SCHOOL BUS ACCIDENT : School bus started moving… 4 year old innocent girl came under the wheels.
बेमेतरा। बेमेतरा के बंसापुर-सेमरिया में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। डीएवी पब्लिक स्कूल जांता की बस की चपेट में आने से 4 साल की शिवि साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
CHHATTISGARH : कपड़े लेने गई मां… बचाने आया बेटा, दोनों की मौत
शिवि अपनी बड़ी बहन को स्कूल बस में बैठाने के लिए घर से बाहर आई थी। बच्चे बस में चढ़ रहे थे। इसी दौरान बस आगे बढ़ी और बच्ची उसके पहिए की चपेट में आ गई।
CHHATTISGARH : आज दो बकरा काट रहा हूं… फिर टंगिया लेकर टूट पड़ा!
हादसे के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही खड़सरा चौकी पुलिस पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बच्ची के शव को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों और ड्राइवर की भूमिका की जांच कर रही है।
