BSP LOHA CHORI : Home Ministry responds to MLA’s demand for CBI
भिलाई। BSP में सामने आए करोड़ों के लोहा चोरी मामले की CBI जांच की मांग अब केंद्र सरकार तक पहुंच गई है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर CBI जांच की मांग की थी।
अब गृह मंत्री कार्यालय से विधायक को जवाब मिला है। पत्र को इस्पात मंत्रालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
CG PAPER LEAK: परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई!
हालांकि, जवाब में अभी CBI जांच शुरू होने या मामला CBI को सौंपने की पुष्टि नहीं की गई है। विधायक रिकेश सेन का दावा है कि जल्द CBI की एंट्री होगी और जांच में बड़े नाम सामने आएंगे।
मामले में पुलिस अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी, BSP के अधिकारियों की गिरफ्तारी और CISF जवानों पर कार्रवाई तक पहुंच चुकी है।
