BILASPUR ONLINE DELIVERY INCIDENT: पनीर बिरयानी की जगह निकला चिकन बिरयानी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR ONLINE DELIVERY INCIDENT: Chicken biryani delivered instead of paneer biryani!

 

 

BILASPUR ONLINE DELIVERY INCIDENT: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में  राजकिशोर नगर स्थित होटल ग्रैंड गुलमोहर से एक परिवार ने पनीर टिक्का बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन आरोप है कि डिलीवरी में चिकन बिरयानी पहुंच गई।

भोजन करते समय चावल में चिकन के टुकड़े मिलने पर परिवार के लोग हैरान रह गए। परिवार का आरोप है कि शिकायत करने पर होटल ने गलती स्वीकार कर माफी तो मांगी, लेकिन दोबारा शाकाहारी बिरयानी भेजने के लिए 100 रुपये अतिरिक्त वसूले। अब परिवार ने मामले की शिकायत प्रशासन और उपभोक्ता फोरम में करने की तैयारी की है।

जानकारी के मुताबिक, प्रज्ञा बैसवाडे ने शनिवार दोपहर 2:48 बजे जोमैटो के माध्यम से होटल ग्रैंड गुलमोहर से 445 रुपये में पनीर टिक्का बिरयानी ऑर्डर की थी। परिवार को उम्मीद थी कि ऑर्डर के मुताबिक शाकाहारी भोजन मिलेगा, लेकिन खाना खाते समय चावल में चिकन के टुकड़े नजर आए।

परिवार ने इस पूरे मामले से जुड़े बिल, ऑनलाइन ऑर्डर और भोजन के साक्ष्य सुरक्षित रखे हैं। उनका कहना है कि यह केवल पैसों का मामला नहीं है, बल्कि उनकी खानपान संबंधी मान्यताओं, आस्था और भरोसे से जुड़ा है।

परिवार ने  मांसाहारी भोजन तैयार करने तथा पैकिंग की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। परिवार का कहना है कि इस तरह की गलती से बचने के लिए ऑर्डर की पहचान और पैकिंग की प्रक्रिया में सावधानी बरतना जरूरी है।

परिवार अब कलेक्टर, खाद्य सुरक्षा प्रशासन और उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने संबंधित होटल के खिलाफ कार्रवाई करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की है।

होटल ग्रैंड गुलमोहर के मैनेजर धर्मेंद्र पाटले ने बताया कि उस समय चिकन टिक्का बिरयानी का भी एक ऑर्डर था। उनके अनुसार, डिलीवरी ब्वाय ने गलती से पनीर टिक्का बिरयानी की जगह चिकन बिरयानी का पार्सल दे दिया।

मैनेजर ने कहा कि गलती का पता चलने पर माफी मांगते हुए पनीर टिक्का बिरयानी दोबारा भेजी गई। होटल प्रबंधन ने इसे अनजाने में हुई चूक बताया है।

फिलहाल, परिवार की ओर से शिकायत किए जाने और संबंधित प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होनी बाकी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related